सत्य तीर्थ सेंटर पर रक्षाबंधन पर्व मनाया

सत्य तीर्थ सेंटर पर रक्षाबंधन पर्व मनाया

देसूरी,महेंद्र मेवाड़ा

ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सत्य तीर्थ केंद्र देसूरी में रक्षाबंधन का कायर्क्रम का हुआ जिसमे सादड़ी प्रभारी बी के सुचिता दीदी ने पावन पर्व रक्षाबंधन का रहस्य बताया ओर एक दूसरे के साथ आत्मिकी स्नेह की बंधन में बंधने का संदेश दिया ओर भारत के नए राष्ट्पति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इस विश्वविद्यायल के साथ करीब 2009 से सक्रिय सदस्य रही ओर महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के जीवनी के ऊपर ब्रह्माकुमारी सुचिता दीदी ने प्रकाश डाला ओर लोगो को राखी बांध मुँह मीठा करवाया। ओर देसूरी थाना प्रभारी मुकेशकुमार ने लोगो से अच्छे गुण सीखने को कहा,देसूरी संस्था प्रभारी बी के कविता दीदी ने मेहमानों का स्वागत किया,डॉ राजेश राठौर ने लोगो से भाईचारे की बात कही। इस मौके पर सरपंच केसाराम भील, डिस्कॉम जेईइन दिनेश सुथार,अनिता दीदी,दिव्या दीदी, रूपाराम,फूआराम,मुकेश पूरी,मांगीलाल,भिकाराम,हिमतमल,अंकित,बाबूलाल,प्रवीण भाई,ललितकुमार,हीरालाल संख्या में लोग उपस्थित रहे।