शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
रक्तदान जीवनदान टीम बूंदी के ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर टीम संयोजक व शिवराज बैरागी के सहयोग से रक्तवीर कांस्टेबल सुभाष मीणा जिला सीकर ने इमरजेंसी में ओ पॉजिटिव मरीज के लिए बूंदी ब्लड बैंक में रक्तदान किया।
आर्यन मरीज बूंदी के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होने की सूचना भेरु प्रकाश रूपनगर ने दी और बताया कि मैंने 9 अगस्त को ही रक्तदान किया है और ब्लड बैंक बूंदी में ओ पॉजिटिव नहीं है और नहीं कोई मेरे साथ ओ पोजिटिव का डोनर है इस स्थिति को देखते हुए नर्सिंग ऑफिसर रामलक्ष्मण मीणा ने कॉन्स्टेबल सुभाष मीणा सीकर को फोन करके समस्या से अवगत करवाया वर्तमान में सुभाष की ड्यूटी पुलिस लाइन बूंदी में चल रही है। कांस्टेबल जीवन बचाने के लिए अपनी ड्यूटी के दौरान रक्तदान करने के लिए बूंदी ब्लड बैंक में पहुंच गए और रक्तदान करके मरीज के अटेंडर रक्तवीर भैरूप्रकाश और उमाशंकर मीणा को ब्लड दिला करके मरीज के पास भेज दिया गया। सुभाष रक्तदान जीवनदान टीम के साथ इमरजेंसी में मानव सेवा को बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। सुभाष ने अपने जीवन का आज 7 वीं बार रक्तदान किया है।