इंटरनेशनल रक्त कोंफ्रेंस में बतौर अथिति नेपाल देश में, रक्तवीर राजेश खोईवाल का होगा सम्मान
बूंदी : मानव सेवा समिति के विधिक सलाहकार एडवोकेट मूकेश वर्मा ने बताया की
नेपाल में ब्लड डोनर्स एशोसियन (ब्लोदान) नेपाल व इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन _ (आईएफबीडीओ) कार्य समिति द्वारा केंद्रीय रक्त सेवा आधार भवन प्रदर्शनी रोड काठमांडू में 9 व 10 मार्च दो दिवसीय इंटरनेशनल ब्लड कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी. नेपाल में होने वाली इंटरनेशनल कांफ्रेंस में मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्तवीर राजेश खोईवाल को बतौर अतिथि शामिल होने एवं सम्मानित करने के लिए नेपाल से निमंत्रण भेजा है.
राजेश खोईवाल को यह सम्मान अब तक स्वयं 65 बार रक्तदान करने व पिछले 7 वर्षों से निरंतर बूंदी सहित पूरे देश में रक्तदान महादान जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने व मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाने का सराहनीय कार्य करने पर दिया जा रहा है.
राजेश खोईवाल द्वारा मानव सेवा समिति नामक नॉन पोल्टिकल व नॉन प्रॉफिट, प्राइवेट रक्त सेवा संस्था बनाकर निस्वार्थ भाव से बूंदी जिले के भर्ती होने वाले मरीजों को व देश के अन्य राज्यों में भी चिकित्सालय में भर्ती होने वाले मरीजों को रक्त नही मिलने पर हर दिन ऑन कॉल डोनेशन करवा कर रक्त उपलब्ध करवाया जा रहा है.
बूंदी जिले सहित राज्य देश व विदेश में भी रक्तवीर के नाम से प्रसिद्ध हो चूके राजेश खोईवाल हर दिन रक्तदान तो करवाते ही है साथ में सोशल मीडिया पर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का कार्य भी करते आ रहे हैं.
राजेश खोईवाल का इंटरनेशनल बल्ड कॉन्फ्रेंस में बतौर अतिथि सम्मान की सूचना मिलने पर मानव सेवा समिति के समस्त कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फैल गई है इस दौरान रवि कुमार गोंद सूरज राठौर हनुमान भील हेमराज सैनी मांगीलाल भील छोटूलाल काला भगवान सैनी बद्री लाल सैनी गौरव शर्मा रमेश चंद सोनू डागोरिया शुभम खोईवाल हेमराज मीणा सूरज प्रकाश वैष्णव सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्याप्त की है