कोरोना जागरूकता स्वच्छ भारत अभियान को लेकर निकाली रैली

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के गुढा गौडजी में स्थित श्री श्रद्धा नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन कोरोना जागरूकता व स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित रैली निकाली गई l रैली को महाविद्यालय के वरिष्ठ सदस्य समुंदर सिंह व कार्यक्रम प्रभारी सुभाष चंद व याद राम भाटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l रेली कस्बे के मुख्य मार्गो से कोरोना जागरूकता और स्वच्छ भारत का संदेश देती हुई वापस महाविद्यालय परिसर में एक सभा में परिवर्तित हो गई l कार्यक्रम को कार्यक्रम प्रभारी सुभाष चंद व यादराम भाटी ने संबोधन किया l कार्यक्रम का संचालन सचिन मुंड व जितेंद्र ने किया l