हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर चल रही राम धुन कार्यक्रम का समापन 21 को विशाल धर्मसभा का होगा आयोजन
भंडारे का भी होगा आयोजन श्रद्धालु ग्रहण करेंगे प्रसादी
जैसा तुम्हारा लक्ष्य होगा वैसा ही तुम्हारा जीवन होगा ……..मदन लाल भावरिया
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी सीमा पर स्थित हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर चल रहे हरे राम हरे कृष्णा की रामधुनी कार्यक्रम का समापन हंसनला बालाजी धाम आश्रम के 1008 श्री हनुमान दास जी मोनी जी महाराज से सानिध्य में संपन्न होगा l मंगलवार को राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया ने हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर रामधनी कार्यक्रम के दौरान कहां की जैसा तुम्हारा लक्ष्य होगा वैसा ही तुम्हारा जीवन होगा l रामधुनी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया ने आगे बताया कि 21 अगस्त को रामधुनी कार्यक्रम के समापन समारोह पर विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा l तत्पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें दूरदराज से आए श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l
इस दौरान कालूराम सैनी ,संत बक्श सिंह शेखावत, हनुमान यादव ,भवानी सिंह कुड़ी, महेंद्र तेतरवाल ,डॉ रामावतार गजराज, बसंती लाल सैनी ,शिभू बाजिया, सोहन सैनी ,लक्ष्मण बाजिया, रोहिताश यादव, शिभू गोरख ,सुभाष यादव सहित कई लोग मौजूद रहे l