राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को कलयुग से त्रेता युग में प्रवेश बताया - पंडित संजय हरियाणा हिन्दू महासभा
मथुरा, अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कहा हमारे आराध्य भगवान प्रभु श्री राम लाल की जन्मस्थली अयोध्या धाम में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ऐसे लग रहा है।जैसे समय ठहर सा गया है।वही ऐसा लगा मानो कलयुग से त्रेता युग में पहुंच गए हैं, चारों ओर प्रभु राम नाम का नाम गूंजायमान मन हो रहा है, लग रहा है कि हम सनातन काल में प्रवेश कर गए हैं। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने बताया कि वह व्यक्तिगत कार्य से बड़ोदरा गुजरात आए।
यहां गुजरात में भी सारा वातावरण राम मय हो गया है, यहां कुछ पल दीपदान और भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सहभागिता करने का सौभाग्य मिला और आगे कहा सबसे प्राचीन सनातन धर्म माना जाता है । हम सभी सनातनी और में अपने आराध्य की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भावुक हूँ ,आनंदित हूँ, मर्यादित हूँ-शरणागत हूँसंतुष्ट हूँ नि:शब्द हूँ मैं राममय हूँ। हमको खुशी है कि हमारे पूर्वजों ने मंदिरों को टूटते हुए देखा और हमारी पीढ़ियों ने और हमने मंदिर को बनते हुए देखा।हम सौभाग्यशाली हैं 505 वर्षों की तपस्या के पश्चात यह दिवस आया है। इसको हम सूर्यवंश के राजा रामचंद्र जी के अपने घर आगमन की दृष्टि से देख रहे हैं और
दीपावली मना रहे हैं। यह दिन हमेशा दूसरी दीपावली के रूप में निरंतर हर वर्ष मनाया जाएगा । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुबे के मुख्यमंत्री योगी सानिध्य काल में यह अवसर हमको पैदा हुआ है । यह दौनो मानव नहीं आदिमानव है ।यह भी ठाकुर जी के स्वरूप के अनुरूप पूजनीय है । इनको भी सभी राम भक्त आजन्म याद रखेंगे क्योंकि अगर यह दोनों नहीं होते तो सुबे में राम मंदिर निर्माण की कल्पना और देश में मंदिर निर्माण की परिकल्पना करना मुश्किल था ।