संवाददात— सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / गुढागौड़जी
कस्बे में सोमवार को सागर विला में गुढ़ागौड़जी नगरपालिका के नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष रामवतार दायमा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक रामस्वरूप सांखला ने बताया कि कार्यक्रम कि अध्यक्षता बाबूलाल दायमा ने की। मुख्य अतिथि फुलचंद खींची थे। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष रामवतार दायमा को साफा पहनाकर व रामदरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पालिका अध्यक्ष रामवतार दायमा ने कहा कि मैंने अपने सरंपच कार्यकाल में निष्पक्ष कार्य किए हैं। उसी ईमानदारी से कार्य करुंगा।
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के प्रभारी दिनेश सांखला व ट्रस्ट उपाध्यक्ष हरिराम सेन द्वारा पालिका अध्यक्ष को रामचरितमानस व सरलगीता कि पुस्तक भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजू दायमा, सोहन सांखला,मनोज बड़सिवाल, कालूराम सांखला, रतिराम सांखला, विनोद बड़सिवाल , कर्मपाल बड़सिवाल, धर्मपाल, ताराचंद, किशन केडिया जानु मोहम्मद, मुकेश वाल्मीकि, अल्ताफ, नीरज, शशांक आदि उपस्थित रहे।