मैन ऑफ द मैच रामचरन रहे

कामां, नागा बाबा क्रिकेट क्लब घनश्याम दास बाबा क्रिकेट ग्राउंड मुल्लाका में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मुल्लाका  वर्सेस पाछोल के बीच हुआ जिसका टॉस मुख्य अतिथि गोविन्द गुर्जर कनवाडा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने कराया टॉस पाछोल ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए पाछोल ने 15 ओवर में कप्तान दिनेश के 50 रन के साथ टीम ने 133 रन का लक्ष्य दिया जिसमे मुखराम की कप्तानी में मुल्लाका टीम ने 12.3 ओवर  में  रामवरन व बिक्रम की ताबड़तोड़ बलेवाजी कर के  मैच 6 विकेट से जीत लिया जिसमे राजवीर ने 4 विकेट लिये मैच में  मेन ऑफ दी मैच रामवरन रहे व टूनामेंट की सीरीज राहुल पाछोल के नाम रही  टूनामेंट के अंपायर पप्पू व घनश्याम रहे विजेता टीम मुल्लाका को 31000 हजार व शील्ड व उप विजेता टीम पाछोल को 15000 हजार व सील्ड मैच के मुख्यअतिथि गोविन्द गुर्जर कनवाडा व गॉव की सरदारी ने दिये गोविन्द गुर्जर ने सभी खिलाड़ियों व दर्शको को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए युवा पीढ़ी खेल के साथ-साथ पढ़ाई की तरफ भी ध्यान देना चाहिए गोविन्द गुर्जर ने बताया की विधायक महोदया नोक्षम चौधरी का टूर्नामेंट में आना था लेकिन किसी जरूरी काम से जयपुर जाना पड़ा गोविन्द गुर्जर ने विधायक नोक्षम चौधरी की तरफ से आश्वासन दिया की घनश्याम दास बाबा ग्राउंड अगले टूर्नामेंट तक बाउंड्री व ग्राउंड बनवाने की बात कही जिसमे रामवीर कोटिया बरौली धाऊ , हरवान नेता विलोद, रामजीत घाटा व कमेटी के सदस्य सुंदर,सुखवीर, जगवीर, दीपक, राजवीर हरदेव, कलूटी, हरिओम, अजीराम, रघुवीर,लखन, मौजूद रहें।