हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर चल रही रामधुनी कार्यक्रम का समापन 21 अगस्त को

हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर चल रही रामधुनी कार्यक्रम का समापन 21 अगस्त को

विशाल धर्म सभा व भंडारे का भी होगा आयोजन

प्रेमा भक्ति के प्रवाह में जाती पाती के अहंकार बह जाते हैं…… मदन लाल भावरिया

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी सीमा पर स्थित हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर चल रहे रामधुनी कार्यक्रम का समापन आगामी 21 अगस्त को संपन्न होगा l रामधुनी कार्यक्रम में कई संत महंत एवं श्रद्धालु हिस्सा लेकर हरे राम हरे कृष्णा की धुन हिस्सा ले रहे हैं l हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर चल रहा रामधुनी कार्यक्रम आश्रम के संत हनुमान दास जी मोनी बाबा के सानिध्य में चल रहा है l राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया भी रोज रामधुनी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं l रामधुनी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष भावरिया ने कहा कि प्रेमा भक्ति के प्रवाह में जाती पाती के अहंकार भी दोष में बह जाते हैं l इस दौरान भावरिया ने कहा कि रामधुनी कार्यक्रम का समापन 21 अगस्त को आश्रम पर होगा उसके बाद धर्म सभा व भंडारे का भी आयोजन होगा भंडारे में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगेl
इस दौरान कालूराम सैनी ,संत बक्श सिंह शेखावत, हनुमान यादव ,भवानी सिंह कुड़ी, महेंद्र तेतरवाल ,डॉ रामावतार गजराज, बसंती लाल सैनी ,शिभू बाजिया, सोहन सैनी ,लक्ष्मण बाजिया, रोहिताश यादव, शिभू गोरख ,सुभाष यादव सहित कई लोग मौजूद रहे l