मेरा गाँव मेरी अयोध्या के तहत रामोत्सव का आयोजन

-सामाजिक समरसता के तहत सेवा बस्तियों के साथ होगा राम भोज का आयोजन


राजसमंद। राम जन्मभूमि मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत राजसमंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है समीपवर्ती धर्मेटा गांव में परशुराम सेना धर्मेटा द्वारा आयोजन को लेकर अपार उत्साह है मेरा गांव मेरी अयोध्या की तर्ज पर पूरे गांव के मंदिरों साफ सफाई व नया रंग रोगन सामुदायिक भवन की साफ सफाई के साथ प्रत्येक घर पर भगवा ध्वज स्वागत द्वार गांव के संपूर्ण मंदिरों पर लाइटिंग गांव के समीप सेवा बस्तियों में प्रत्येक घर में नक्षत्र देखकर निमंत्रण, सामुहिक सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालिसा, सत्संग, कलश यात्रा, अयोध्या से लाइव प्रसारण, महाआरती, महाप्रसादी आदि की पूरे उत्साह के साथ तैयारी चल रही हैं। रामोत्सव को लेकर गाँव के उदयलाल पालीवाल, लक्ष्मीनारायण पालीवाल, प्रकाश पालीवाल, अजय पालीवाल, अनिल पालीवाल, दिनेश पालीवाल, प्रकाश पालीवाल, शंभुलाल भील, हरिराम भील,  एवं समस्त परशुराम सेना नवयुवक मण्डल धर्मेटा के कार्यकर्ता आयोजन की व्यवस्था में लगे हुए है।