भजन सम्राट प्रकाश दास महाराज की रंगा रंग प्रस्तुतियों ने समां बांधा

संवाददाता सुमेर सिंह राव

नरेना l

सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कलाकार संत से भेंट कर लिया आशीर्वाद

महाराज को गुढा़ आने का दिया न्योता

विश्व विख्यात श्री दादू पीठ नरैना में चल रहे लख्खी मेले में गुरुवार को तालाब के पास अखाड़े में प्रसिद्ध भजन कलाकार संत प्रकाश दास महाराज ने भजनों की प्रस्तुति दी।महाराज की संत वाणी ने भक्तो का मन मोह लिया । इस अवसर पर समाज सेवी सुरेश मीणा ने महाराज से मुलाकात कर दंडवत प्रणाम किया साथ ही महाराज को गुढ़ा आने का न्योता भी दिया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु मौजूद थे।