मतदाता जागरूकता के लिए सजाई रंगोली, मानव श्रृंखला बनाई

कोटा 7 अक्टूबर। छत्र बिलास उद्यान नयापुरा के मुख्य प्रवेश द्वार पर मतदाता जागरूकता अभियान कोटा उत्तर की स्वीप टीम द्वारा छत्र विलास उद्यान में प्रातः भ्रमण के लिए आने वाले सभी युवा, वृद्ध, दिव्यांग मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने की दृष्टि से एक विशाल मतदाता जागरूकता रंगोली और मानव श्रृंखला बनाई गई।

प्रातः भ्रमण के लिए उद्यान में घूमने आए हुए सभी आयु वर्ग के पुरुष और महिला मतदाताओं द्वारा रंगोली के प्रति उत्सुकता और प्रशंसा का भाव व्यक्त किया गया। इस अवसर पर निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट, मुख्यालय) कोटा उत्तर सपना कुमारी ने उन्हें अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शपथ दिलवाई कि वे सभी स्वयं तो मतदान करेंगे ही साथ ही अपने अन्य साथियों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों को भी को भी विधानसभा चुनाव 2023 में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।