लिव इन रिलेशनशिप में रहकर 3 साल तक रेप किया, शादी के लिए कहा तो देने लगा मारने की धमकी

जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। पिछले 3 साल से एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने जयपुर के करणी विहार थाने में बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के मुताबिक युवती ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी मुलाकात रामपुरा गांव के रोहित यादव से हुई थी और मुलाकात के दौरान रोहित यादव ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया । जिसके बाद दोनों जयपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। शादी का झांसा देकर आरोपी रोहित यादव 3 साल तक रेप करता रहा। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी रोहित यादव उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

करीब 3 महीने पहले रोहित युवती को छोड़कर चला गया। परेशान होकर पीड़िता ने करणी विहार थाने में मुकदमा दर्ज करवाया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है की धमकी देने लगा। करणी विहार थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।