पुलिस थाना के.पाटन की त्वरित कार्यवाही, पुलिस थाना के पाटन की त्वरित कार्यवाही

पुलिस थाना के.पाटन की त्वरित कार्यवाही

6 घण्टे मे आरोपियो को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 29 सितंबर, कस्बा के0पाटन मे दो भाईयो पर हुये जानलेवा हमला कर भागे आरोपियो को पुलिस थाना के.पाटन ने त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज होने के 6 घण्टे बाद ही गिरफ्तार किया।
प्रकरण को केश ओफिसर स्कीम में लिया जाकर जल्द से जल्द अपराधीयो को सजा दिलवाई जावेगी
पुलिस अधीक्षक बून्‍दी जय यादव ने बताया कि सामाजिक तत्वो व गंम्भीर प्रकृति के प्रकरणो के निस्‍तारण हेतु त्‍वरित कार्यवाही कर निस्‍तारण के सम्‍बन्‍ध मे अभियान चलाया जा रहा है

थाना के0पाटन के मुकदमा नम्‍बर315/2022 धारा 307-323-341-34 भा.द.स मे फरार आरोपी 1. सरफराज 2. नासिर 3. सौरब अंसारी 4. शहजाद निवासी के पाटन को गिरफ्तार करने में थाना के0पाटन की टीम के सदस्‍यों को सफलता प्राप्‍त हुई है।

घटनाक्रम - दिनांक 28.09.2022 को पर्चा बयान मजरूब मोहम्मद उमर पुत्र लियाकत अली जाति मुसलमान उम्र 32 साल पैसा फर्नीचर का कार्य निवासी वार्ड नंबर 16 केशवराय पाटन थाना केशवराय पाटन जिला बूंदी राज जैर इलाज भर्ती इमरजेंसी वार्ड बैड नंबर 9 एमबीएसएच कोटा जिला कोटा के पर्चा बयान कि मैं कल दिनांक 27.09.2022को समय 4 से 5 बजे के बीच नितिन मलिक के कपड़े की दुकान पर फर्नीचर का कार्य कर रहा था मैं दो-तीन बार दुकान के बाहर आया उस समय मेरी नजर उमर फारूक पुत्र इमामुद्दीन व सोनू पुत्र अब्दुल मजीद पर पड़ी जो मुझे देख कर दूर खड़े बाते कर रहे थे वह मुझे देख रहे थे जिन्हें देखकर मैंने अनदेखा कर दिया उसके पश्चात25-30 मिनट बाद दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार व्यक्ति जिन्हे मैं जानता हूं जिनके नाम शहजाद पुत्र उमर फारूक, सरफराज पुत्र नूरुद्दीन, नासिर पुत्र निसार शोरब पुत्र सुबराती हथियारों से लैस होकर कुल्हाड़ी चाकू व लोहे के पाइप लेकर आए मेरे साथ मारपीट की मेरा भाई बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर भाग गये इत्यादि मजमून पर्चा बयान पर मुकदमा नम्बर 315/2022 धारा 307-323-341-34 आईपीसी के वकू में आना पाया जाने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसधांन शुरू किया

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – प्रकरण हाजा मे पुलिस थाना के0पाटन की टीम ने घटना घटित होने के तुरन्त बाद से ही फरार मुल्जिमान का लगातार पीछा कर व सीसीटीवी कैमरो की मदद एंव मुखबीर तंत्र की मदद से प्रकऱण दर्ज होने के महज 6 घण्टे बाद ही फरार आरोपीगणों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया।जिनसे अनुसंधान जारी है ।

नाम पता अभियुक्तगण –

1 सरफराज अंसारी पुत्र श्री नूरुद्दीन जाति मुसलमान उम्र 21 साल निवासी वार्ड न.16 के. पाटन जिला बून्दी
2.नासिर पुत्र निसार अहमद जाति मुसलमान उम्र 28 साल निवासी वार्ड न 16 के पाटन थाना के पाटन जिला बून्दी राज
3 सौरब अंसारी पुत्र सुबराती जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी वार्ड न 19 के पाटन थाना के पाटन जिला बून्दी

  1. शहजाद अंसारी पुत्र उमर फारुक जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी वार्ड न 15 के पाटन थाना के पाटन जिला बून्दी राज
    घटना का कारण- परिवादी पक्ष व आरोपीपक्ष मे पूर्व मे थाना के पाटन में खालिक हत्याकाण्ड के बाद से ही रंजिश चली आ रही थी दोनो पक्ष लगातार एक दुसरे पर छीटाकशी व हमला करने की फिराक मे रहते थे पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुये दोनो ही पक्षो को पाबंद करवा रखा था परिवादी पक्ष द्वारा कुछ माह पुर्व रेल्वे कोलोनी कोटा थाना इलाके मे आरोपीयों के चाचा के उपर जान लेवा हमला किया था जिसकी रंजिश वश आरोपीयों ने यह घटना कारित की है।