राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा डीग में अयोध्या से आए पीले चावल व श्री राम पत्रक वितरित कर आमंत्रित किया जा रहा है

डीग, आगामी पोष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 सोमवार 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे नवीन राम मंदिर भूतल के गर्भगृह में श्री राम विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा की जाएगी, वहीं देश में इसे लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है ! इधर इसी कड़ी में डीग जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  द्वारा घर - परिवार और गली मोहल्लों सहित मंदिरों में साफ सफाई कर 22 जनवरी को दीपक जलाकर प्राण प्रतिष्ठा के इस पर्व को मनाने के लिए अयोध्या से आए पीले चावल व श्री राम पत्रक वितरित कर आमंत्रित किया जा रहा है !

इस दौरान संघ कार्यवाह ग्रामीण जिला डीग अजय यादव के नेतृत्व में संघ टोली द्वारा गांव अऊ में पीले चावलों का वितरण कर पर्व को घरों पर हर्षल्लास के साथ मनाने को राम भक्तों को आमंत्रित किया गया ! संघ कार्यवाह अजय यादव ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पर्व को पूरे देश में काफ़ी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है वहीं उन्होंने कहा कि राम भक्त अपने-अपने घरों और मंदिरों में दीपक जलाकर दिवाली की तरह ही इस ख़ुशी के पर्व को मनाने के लिये पीले चावलों का वितरण पूरे देश में किया जा रहा है  ! इस दौरान सेवानिवृत अध्यापक चंद्रभान शर्मा , छीतर ठाकुर, रघुवीर सिंह, कमल पाठक, अनिल सेठ, चुन्नीलाल, रणवीर सिंह और मानसिंह सहित ग्रामीण व युवा वर्ग मौजूद रहा ।