जयपुर। Realme 10 सीरीज 17 नवंबर को चीन में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, Realme 10 5G को अब चाइना टेलीकॉम वेबसाइट पर रेंडर, कीम और प्रमुख फीचर्स के साथ देखा गया है। Realme 10 5G को MediaTek डाइमेंशन 700 5G प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अुनसार इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट दिया गया है। Realme 10 5G को दो रैम और स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जा सकता है।
आगामी Realme 10 5G को चाइना टेलीकॉम वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX3615 के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, Realme 10 5G दो रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन - 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में आएगा। फोन के बेस मॉडल को CNY 1,599 (लगभग 18,000 रुपये) के प्राइस टैग के साथ लिस्ट किया गया है।
Realme 10 5G के फीचर्स
लिस्टिंग के अनुसार, आगामी Realme स्मार्टफोन Android 12 पर चलेगा और इसमें 6.58-इंच का डिस्प्ले होगा। लिस्टिंग में प्रोसेसर का कोडनेम MT6833 है, जो MediaTek Dimensity 700 5G SoC से जुड़ा है। प्रोसेसर को 8GB तक रैम और अधिकतम 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme 10 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और तीसरा सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए, यह फ्रंट में 8-मेगापिक्सल सेंसर पैक कर सकता है। Realme 10 5G को ऑथेंटिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ लिस्ट किया गया है।
Realme 10 5G पर ऑनबोर्ड सेंसर में लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, डिस्टेंस सेंसर और ऊंचाई सेंसर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस कनेक्टिविटी विकल्प होंगे। इसका वजन 184 ग्राम बताया गया है।