Redmi पुराने स्मार्टफोन्स को बेच रहा है सस्ते दामों, कीमत 3,999 रुपये से शुरू

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता रेडमी ने चुपचाप भारत में अपनी स्मार्टफोन क्लीयरेंस बिक्री शुरू कर दी है। इस सेल के दौरान कंपनी पूराने रेडमी स्मार्टफोन्स को सस्ते दामों में बेच रही है। जो पुराने Redmi फोन को सस्ती कीमत पर पेश करती है। कुछ पुराने एंट्री-लेवल फोन 5,000 रुपये से कम में उपलब्ध हैं।
Redmi Clearance सेल में कई Redmi फोन हैं जो 3-4 साल से पुराने हैं। Redmi Note 3 जैसे फोन से लेकर हाल के Redmi Note 10 तक, सभी सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। हालांकि, गौर करने वाली बात है कि Note 10 सीरीज को छोड़कर बाकी किसी भी फोन पर कंपनी वारंटी नहीं दे रही है। अगर आप इस स्मार्टफोन्स को खरीदना चाहले हैं तो खरीद सकते हैं। सभी आधिकारिक Redmi पैकेजिंग के साथ आएंगे। आइये यहां हम आपको बताते हैं कि फोन कौन कौन से फोन किस कीमत पर आयेंगे।

रेडमी 6ए - 3,999 रुपये
रेडमी 5ए - 4,499 रुपये
रेडमी 5 - 4,499 रुपये
रेडमी 4 - 4,499 रुपये
रेडमी 6 प्रो 4,499
रेडमी 8ए - 4,499 रुपये
रेडमी 7ए - 4,499
रेडमी 7 - 4,999 रुपये
रेडमी नोट 4 - 4,999 रुपये
रेडमी नोट 3 - 4,999 रुपये
रेडमी Y2 - 4,999 रुपये
रेडमी Y1 लाइट - 4,999 रुपये
रेडमी 8ए डुअल - 5,499 रुपये
रेडमी Y3 - 5,999 रुपये
रेडमी 6 - 5,999 रुपये
रेडमी नोट 7 प्रो - 5,999 रुपये
रेडमी नोट 7 - 5,999 रुपये
रेडमी नोट 8 – 6,499 रुपये
रेडमी नोट 7S - 6,999 रुपये
रेडमी 8 - 6,999 रुपये
रेडमी नोट 9 - 7,499 रुपये
रेडमी नोट 5 प्रो - 7,999 रुपये
रेडमी Y1 - 8,999 रुपये
रेडमी नोट 6 प्रो - 10,999 रुपये
रेडमी नोट 10 - 10,999 रुपये
रेडमी नोट 9 प्रो - 10,999 रुपये
रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स - 11,999 रुपये
रेडमी नोट 8 प्रो - 12,999 रुपये
रेडमी K20 - 14,999 रुपये
रेडमी K20 प्रो - 17,999 रुपये