रीट लेवल 1 दो पारियों में कड़ी सुरक्षा के साथ परीक्षा का हुआ आयोजन

रीट लेवल 1 दो पारियों में कड़ी सुरक्षा के साथ परीक्षा का हुआ आयोजन

पाली

दिवसीय रीट परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन दो पारियों में करीब दस हजार में करीब 22 केंद्रों पर परीक्षा दी। सुरक्षा को लेकर अभ्यार्थियों को 2 घंटे पूर्व ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया परीक्षा के 1 घंटे पहले मेन गेट बंद कर दिया गया और अभियार्थीयो की पूरी तरह से जांच करने के बाद ही अंदर भेजा गया साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और पेपर आने से लेकर खोलने तक की वीडियोग्राफी की गई.।प्रशासन की ओर नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए । कुल 400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई । प्रत्येक केंद्र पर 2 महिला कांस्टेबल, 2 पुलिस कांस्टेबल व 2 होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात रहे। पहली पारी 10 से 12.30 बजे व द्वितीय पारी 3 से 5.30 बजे परीक्षा का आयोजन हुआ।

मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान