जयपुर। आज के दिन प्रदेश में राजस्थान के इतिहास सबसे बड़ी परीक्षा रीट का आयोजन हुआ। परीक्षा के चलते राजस्थान में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवाऐं बंद रही। प्रशाशन ने कड़ी सुरक्षा के बीच इस परीक्षा को करवाया लेकिन फिर भी कहीं— कहीं से छात्रो के हंगामें, नकल करवाने, पेपर की सील खुले होने जैसे खबरें सामने आ रही हैं। परीक्षा सेंटर्स पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। रीट परीक्षा दो पारियों में सम्पन्न हुई जिसमें पहली पारी में रीट लेवल-2 व दूसरी पारी में लेवल-1 के परीक्षार्थीयों ने परीक्षा दी
बस्सी से नकल करवाने की खबर
लेवल 2 परीक्षा यानि की पहली पारी में जयपुर के बस्सी में नकल करवाने की खबरें सामने आ रहीं हैं। इसको लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा है। छात्रों का कहना है कि पेपर को देरी से बांटा गया और पेपर की सील खुली हुई थी। जयपुर के अलावा अलवर भी से इसी प्रकार की खबरें सामने आयीं हैं।
परीक्षा खत्म होने के बाद पुलिस का काम और भी बढ़ गया है। पुलिस नकल गिरोह को पकड़ने के लिए मशक्कत कर रही है। वहीं कईं जगह हुए हंगामों से निपट रही है। परीक्षा खत्म होने के बाद राजधानी जयपुर से बाहर जाने वाले रास्तों पर जाम लग गया। जिसमें दुपहिया व चौपहिया वाहन फंसे हुए हैं। वहीं, अजमेर के राजकीय कन्या महाविद्यालय सावित्री कॉलेज में परीक्षा की पहली पारी समाप्त होने पर अभ्यर्थियों ने बाहर निकल कर हंगामा किया। उनका कहना था कि पेपर के दौरान कक्ष में घड़ी नहीं थी, इसलिए अंदाजा नहीं लग पाया कि कब ढाई घंटे हो गए।