भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अल्पसंख्यक विभाग के राजस्थान प्रभारी, एवम् अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष ने कोटा के कोऑर्डिनेटर्स की बैठक ली।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 28 नवंबर,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा 6 दिसंबर से 8 दिसंबर के बीच कोटा शहर से गुजरने वाली है, जिसको लेकर कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट नई दिल्ली से कोटा दक्षिण के लिए नियुक्त कोऑर्डिनेटर एडवोकेट शराफत हुसैन फौजदार ने 27 नवंबर 2022 को जिला कांग्रेस कमेटी कोटा कार्यालय में राजस्थान प्रभारी अब्दुल कलाम एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद कागजी के समक्ष अपना प्रेजेंटेशन रखा और विस्तृत रूप से चर्चा की। बैठक में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार राजस्थान के लिए नियुक्त अल्पसंख्यक प्रभारी अब्दुल कलाम और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी ने सभी से रिपोर्ट प्राप्त कर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया और यात्रा को लेकर रणनीति समझाई गई और दिशानिर्देश विस्तृत रूप से दिए गए। इस दौरान प्रदेशअध्यक्ष आबिद कागजी ने सभी कोऑर्डिनेटर को आपस में समन्वय कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहुल गांधी की यात्रा से जोड़ने और माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के बैनर तले स्वागत एवं इवेंट्स कराने का आह्वान किया और इस यात्रा को ऐतिहासिक रूप से यादगार बनाने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए इस दौरान कोटा शहर के लिए नियुक्त सभी कोऑर्डिनेटर ने अपने अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों से अवगत करवाया, राजस्थान प्रभारी अब्दुल कलाम ने फूलों का हार पहना कर सभी कोर्डिनेटर्स का स्वागत किया और सभी ने मिलकर यह तय किया कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार यात्रा के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जागरूक कर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कराने की कोशिश करते हुए माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की ओर से विभिन्न आयोजन किया जाना चाहिए, कोटा दक्षिण के लिए नियुक्त कोऑर्डिनेटर एडवोकेट शराफत फ़ौज़दार ने इस दौरान कोटा के प्रमुख लोगो से भेंटवार्ता कर भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने और इसे कोटा में सफल बनाने की कोशिश करने का आह्वान किया, इस दौरान एडवोकेट फौजदार ने कोटा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित भी किया। इससे पुर्व जनसंपर्क एवम् सभा के माध्यम से अपनी बात रखी। एडवोकेट फौजदार ने कोटा उत्तर के उपमहापौर फरीदुद्दीन सोनू कुरैशी, पार्षद सोनू अब्बासी पार्षद सेलिना सेरी, पार्षद इरशाद खान, पार्षद बादशाह सुलेमान खान, पार्षद आसिफ अंसारी, सहित दर्जनों राजनीतिक व्यक्तियों से मुलाकात की, इस दौरान कोटा के जाने-माने कॉंग्रेस के दिग्गज नरेश विजयवर्गीय, एडवोकेट अख्तर खान अकेला, ऑटो यूनियन के अध्यक्ष अनीश रायन, अब्दुल करीम, मोइन अंसारी, हाजी अब्दुल करीम, मौलाना अशफ़ाकी, जावेद अली आदि से मुलाकात की और कोटा चंबल उद्यान के पास स्थित अधरशिला दरगाह पर स्थित मजार पर अकीदत के फूल पेश किए और यात्रा की कामयाबी के लिए दुआएं की गई। एडवोकेट फौजदार के साथ मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय सचिव जफर खान फौजदार, ओंकार लाल माली आदि साथ रहे, जिनका भी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आबिद कागजी ने स्वागत किया।