होली स्नेह मिलन समारोह व फागोत्सव का पोस्टर विमोचन करवाया एवं दीप प्रज्वलन के लिए दिया निमंत्रण

जयपुर, सिद्धपीठ धाम बैनाडा़ श्री श्री।1008 महंत श्री रामदयाल दास जी महाराज से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा जयपुर के तत्वावधान में युवा संघ के द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह व फागोत्सव का पोस्टर विमोचन करवाया एवं दीप प्रज्वलन के लिए निमंत्रण दिया । युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुनील टीलावाला ने कहा कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा युवा भागीदारी ले व समाज के उत्थान के लिए युवा का आपसी मेल-मिलाप कर आगामी भविष्य के लिए एकता के लिए संदेश दे।


राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जी मावावाले ने कहा कि युवाओं को समाज के लिए अहम भूमिका निभाकर समाज के लिए उत्थान का कार्य करें।इस दौरान महेन 12 बीघा सांरगपुरा, जीतू नायला, सूरज बापलावत राहोरी, विनोद बारह मील, विनोद माही कुडाया, कृष्ण दयारामपुरा, विक्रम खेड़ी मौजूद रहे।