संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
श्री श्री 1008 त्यागी जी महाराज की मनाई 33 वीं पुण्यतिथि
पादुका पूजन व भंडारे का भी हुआ कार्यक्रम
श्रद्धालुओं ने आश्रम के मोनी जी महाराज से लिया आशीर्वाद
सीकर जिले के गुहाला के पास स्थित श्री हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर शनिवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ l आश्रम पर श्री श्री 1008 त्यागी जी महाराज की 33 वीं पुण्यतिथि पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ ,हवन, सत्संग व भंडारे का आयोजन हुआ साथ ही संतों की विदाई भी की गई l सुंदरकांड पाठ में उदयपुरवाटी के राजेंद्र सैनी रामनिवास सैनी सहित कई लोगों ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया l
राष्ट्रीय सामाजिक चेतना मंच के मदन लाल भंवरिया ने बताया कि इस दौरान पादुका पूजन व भंडारे का भी आयोजन हुआ भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की व आश्रम पर आए श्रद्धालुओं ने मोनी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया l इस दौरान सर्व समाज की तरफ से अर्जुनलाल चंदेलिया का सम्मान भी किया गया l इस दौरान संत बक्श सिंह शेखावत ,बुद्धि प्रकाश सैनी ,जगदीश सिंह शेखावत, सुभाष यादव , जय चंद रोहलाण ,अर्जुनलाल चंदेलिया , जयचंद रोहलाण, रामनाथ कुड़ी , बहादुर मल रोहलाण सहित कई भक्तजन मौजूद थे l