कोटा कारखाना में गणतंत्र दिवस समारोह का उल्लासपूर्वक आयोजन
कोटा। माल डिब्बा मरम्मत कारखाना कोटा में 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह के समारोह में सुधीर सरवरिया, मुख्य कारखाना प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण के उपरान्त समस्त उपस्थित रेलकर्मियों के द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। तदोपरान्त उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, प्रिंट/इलेक्ट्रोनिक मीडिया, मान्यता प्राप्त संगठनों एवं एसोसियेशनों के प्रतिनिधियों के अभिवादन के उपरान्त मुख्य कारखाना प्रबन्धक के द्वारा महाप्रबंधक के गणतन्त्र दिवस संदेश का वाचन किया गया। इसके पश्चात् आरपीएफ एवं स्काउट एवं गाईड की प्लाटुन के द्वारा मार्च पास्ट किया गया।
सुधीर सरवरिया के द्वारा अपने उदबोधन में कारखाने के द्वारा किये जा रहे अनुरक्षण एवं नवीन कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए आने वाले समय में आने वाली चुनौतियों के प्रति तैयार रहने का आव्हान किया गया।
इस अवसर पर सी.बी. सक्सैना, सेवा निवृत्त कार्यालय अधीक्षक, कारखाना कोटा ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। इसी श्रृंखला में कारखाने के कर्मचारियों तरन्नुम द्वारा "टूटी बाजू बन्द री डोर," दृष्टि पाठक द्वारा "राम आयेंगें," शशि, ज्योति, सन्जू, एवं नेहा द्वारा राजस्थानी गीत पर सामूहिक नृत्य शशि, सन्जू द्वारा राजस्थानी नृत्य "नैनारा लोभी" और कार्यकम के अन्त में प्रियंका राउत द्वारा "आज राधा को श्याम याद आ गया" नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
गणंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किये गये। सभी गणमाण्य अतिथियों के साथ साथ बाल-कलाकारों द्वारा शांति के प्रतीक के रूप में तिरंगे गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इसके अवसर पर उप मुख्य यॉत्रिक इंजीनियर प्रज्ञेश निम्बालकर, पुरूषोत्तम मीना, उप मुख्य सामग्री प्रबन्धक जी.के. मीना, समस्त अधिकारी एवं भारी संख्या में पर्यवेक्षक शामिल थे। कार्यकम का संचालन अपने चिरपरिचित अंदाज़ में मनोज श्रीवास्तव कार्यालय अधीक्षक ने किया।