बूंदी 1 अगस्त ( संवादाता शिवकुमार शर्मा ) मित्रता दिवस पर मित्रता की परिभाषा को पर्यावरण से जोड़ते हुए हेल्प इन रिस्क संस्थान द्वारा आज गुलमोहर घाटी में वृक्ष संरक्षण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वृक्ष मित्र संकल्प के माध्यम से गुलमोहर घाटी और जैतसागर के संरक्षण पर सम्पूर्ण सहयोग की शपथ ली गयी तथा वृक्षों को मैत्री सूत्र बाँधकर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी सर्वदमन शर्मा ने युवाओं को अधिक से अधिक इस कार्यक्रम से जोड़ने पर बल दिया।
इस अवसर पर हेल्प इन रिस्क सदस्य भूगोल व्याख्याता हरिओम शर्मा, महावीर सैनी, अनिल तिवाड़ी, हिमांशु चौधरी, उत्कर्ष चौहान, त्रिलोक गौतम, रवि बैरागी, एडवोकेट संजय शर्मा, हेमन्त वैष्णव , शैलेश सैनी, यतेंद्र हाड़ा, शरीफ़ खान, शकील खान, रेहान खान आदि उपस्थित रहे।
हेल्प इन संरक्षक वज़ीर खान ने मित्रता का महत्व बताते हुए वृक्ष मित्र युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक संजय खान ने दी।