निरन्तर निरीक्षण का नतीजा गुरुवार को सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने ने तीन अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण,सब जगह स्टॉफ मौजूद मिला

निदेशालय से आई टीम के साथ संस्थानों का निरीक्षण कर जांच लैब्स को सुदृढ़ीकरण के दिये निर्देश


संवाददाता अरुण मुंड

झुंझुनूं 24 मई।
मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, निःशुल्क जांच योजना और चिरंजीवी योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर उच्चाधिकारियों के निरंतर निरीक्षण के सकारात्मक नतीजे देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर द्वारा पीएचसी ढिगाल, सीएचसी नवलगढ़ और जिला अस्पताल नवलगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी तीनों संस्थाओं में सत प्रतिशत स्टॉफ ड्यूटी पर मिला।

सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि सीएचसी स्तर पर चिरंजीवी योजना में ज्यादा से ज्यादा लोगों को केसलेश ईलाज का लाभ दिलवाने, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा के सफल क्रियान्वयन और जांच योजना के सुदृढ़ीकरण को लेकर विगत दिनों से चिकित्सा संस्थानों के निरीक्षण किये जा रहे है जिसके गुरुवार को सीएमएचओ ने जयपुर जॉन के एपीडिमियोलॉजिस्ट अरुण कुमार, जिला माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ हरीश कौशिक को साथ लेकर चिकित्सा संस्थानों के जांच लैब्स के सुदृढ़ीकरण के पीएचसी ढिगाल, सीएचसी मुकन्दगढ़ और जिला अस्पताल नवलगढ़ का विजिट किया । टीम ने दवाओं की उपलब्धता के साथ ही जांच लैब के सुचारू संचालन की स्थिति जानी। टीम ने ढिगाल मुकन्दगढ़ में गुणवत्तापूर्ण जांचों के जांच लेब की प्रक्रिया के बारे बताया। नवलगढ़ में नई लैब्स स्थापित करने के बारे में चर्चा कर रोडमैप तैयार किया।
सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने सीएचसी मुकन्दगढ़ में आईपीडी मरीजों की संख्या बढ़ाने और स्थानीय लोगो को चिरंजीवी का लाभ दिलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से दवा और जांच अस्पताल के अंदर की होने की जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को कोई दवा अस्पताल से बाहर से न खरीदनी पड़े यह सुनिश्चित होना चाहिये। उन्होंने स्टाफ को मरीजों के साथ सद्व्यवहार अपनाने की बात कही ताकि मरीजों का विश्वास बढ़े।
उन्होंने स्टाफ को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में वंचित लोगो के रजिस्ट्रेशन करवाने के लिये निर्देशित किया। सीएमएचओ ने संस्थान पर संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने के निर्देश दिये।