सेवानिवृत्त मुद्रणालय महाप्रबंधक शर्मा का किया सम्मान
ब्यूरो चीफ विजयपाल सैनी
जयपुर निवासी सुनील दत्त शर्मा का राजस्थान राज्य सहकारी मुद्रणालय के महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पं.रणजीत कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.पूरणमल बुनकर के नेतृत्व में सेवानिवृत्त महाप्रबंधक सुनील दत्त शर्मा का साफा,माल्यार्पण व उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। महाप्रबंधक के सम्मान में विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.पूरणमल बुनकर ने महाप्रबंधक शर्मा 35 वर्षों की राजकीय सेवा में सहकार योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर विशिष्ट पहचान बनाई हैं,व्यक्ति कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते रहते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति एक नई जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। कार्यक्रम में शर्मा ने सेवानिवृत्ति के पश्चात भी समाज सेवा क्षेत्र में सदैव कार्यशील रहने की अवधारणा प्रकट करते हुए सभी अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में सहकारी मुद्रणालय के प्रबंधक संदीप खंडेलवाल, अजय कुमार जैन,वित्त सलाहकार विष्णु दत्त शर्मा,आईटी मैनेजर अशोक झालानी, अनिल माथुर, सुनील माथुर, अनूप मोर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।