कोटा मंडल के 49 रेल कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति विदाई समारोह
कोटा मंडल के 49 रेल कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति विदाई समारोह
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 30 दिसम्बर,
रेलवे विभाग कोटा मण्डल से माह दिसम्बर 2022 में आयु सीमान्तर्गत 49 कर्मचारियो का 30 दिसम्बर को विदाई समारोह आयोजित किया गया । मण्डल रेल प्रबन्धक मनीष तिवारी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियो को सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मेडल प्रदान सम्मानित किया गया । सभी सेवानिवृत्त हो रहे रेल सेवको को संबंधित दस्तावेज जैसे पेंशन पे आर्डर, सेवा प्रमाण पत्र, सर्विस रिकार्ड की सॉफ्ट कापी, पहचान पत्र, मेडिकल कार्ड, कंपोजिट ट्रांसफर ग्रांट भत्ता एवं पास आवेदन तथा प्राधिकार पत्र प्रदान किये गये। इस दौरान मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय द्वारा अपने उदवोधन में कर्मचारियो को सेवानिवृत्ति राशि का सदउपयोग करने की सलाह देते हुए उनके भावी सुखी जीवन की शुभकामना दी गई।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक आर.के. प्रजापत, सहायक कार्मिक अधिकारी विद्या भूषण भारती एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक संजय मालिक एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।