लबान स्टेशन पर हुयी निर्मम हत्या की वारदात का खुलासा, दूध डेयरी गाडी चालक हरिओम मीणा की हुयी थी हत्या

लबान स्टेशन पर हुयी निर्मम हत्या की वारदात का खुलासा, दूध डेयरी गाडी चालक हरिओम मीणा की हुयी थी हत्या 

ब्यूरोचीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान


 हत्या करने वाले चार मुख्य आरोपी गिरफतार

बूंदी 6 जनवरी, जिला पुलिस अधीक्षक  जय यादव ने त्वरित कार्यवाही करते हुये छः दिवस मे पुलिस थाना देहीखेडा क्षैत्र मे लबान स्टेशन पर मृतक हरिओम
मीणा के साथ चाकू से मारकर हत्या करने वाले चार आरोपी राकेश मीणा, गोलू मीणा, जुगलकिशोर, नवल कुमार को गिरफ्तार कर वारदात मे प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल को जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है ।

घटना का विवरण:-
 कोटा खुर्द थाना देही खेड़ा निवासी हरिओम उम्र 25 साल दूध डेयरी की गाडी चलाता है जिसकी लबान
स्टेशन, माखीदा तिराहे के पास शराब के ठेके पर चार पांच  आरोपियों  ने हथियार से लेस होकर ताबड तोड़ वार करके हत्या कर दी थी।
 हत्या के अन्य सहयोगी आरोपी
 1.सुनिल संरपच गोहाटा 2. राकेश मीणा निवासी कोटा खुर्द 3. जुगराज पुत्र मोतीलाल 4. नवल मीणा खेडली देवजी 5. रोबिन गुर्जर 6. प्रधान मीणा 7. मुकेश मीणा 8. जटाशंकर मीणा 9. नरेन्द्र मीणा 10.राजेन्द्र कुमार है
 मृतक के पास दुध कलेक्शन के 2 लाख रूपये गायब मिले है । 

 जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा  प्रकरण मे  आरोपियों को गिरफतार व
खुलासा करने वाली टीम को मेहनत से काम करने पर हौसला अफजायी हेतु नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है ।