बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित
कोटा 19 फरवरी। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक सोमवार को अतिरिक्त कलक्टर शहर बृजमोहन बैरवा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा के लिए जॉब कार्ड जारी करने एवं मानदेय संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अधिकाधिक स्वयं सहायता समूह को एनआरएलएम के अंतर्गत लाकर और सशक्त बनाने के लिये रणनीति बनाकर कार्य करने के लिए कहा गया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति दिए जाने संबंधी, आईसीडीएस, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना आदि से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में मुख्य आयोजना अधिकारी जेपी महावर, उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग ओपी तोषनीवाल, जेवीवीएनएल से अधीक्षण अभियंता एनएस गरासिया एवं अन्य विभाग के अधिकारी