Bundi Road Accident : ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, हादसे में मां-बेटे की हुई दर्दनाक; बेटी से मिलकर लौट रहा था परिवार

Bundi: सड़क हादसा बूंदी जिले के तलेदा इलाके में हुआ. हादसे में घायल मां-बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो और लोगों का इलाज कोटा के एमबीएस में चल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर परिजनों को सौंप दी। ट्रक को तत्काल जब्त कर लिया गया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोटा रायपुरा रॉयल पार्क में रहने वाले प्रवीण माथुर अपने परिवार के साथ जयपुर में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने गए थे. वापस लौटते समय एनएच-52 पर तालेड़ा के निकट आगे तेज गति से चल रहे ट्रक ने हाइवे पर अचानक से ब्रेक लगा दिए, जिससे प्रवीण माथुर की कार टाटा टियागो ट्रक में पीछे से घुस गई, जिससे कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार प्रवीण माथुर और उनके परिवार के अन्य तीन लोग कार में ही फंस गए। राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को एमबीएस जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि प्रवीण माथुर व उसकी मां सरला देवी माथुर की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज एमबीएस में जारी है।

तलेदा थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के रॉयल पार्क निवासी प्रवीण माथुर अपने परिवार के साथ जयपुर से कोटा लौट रहे थे. देर शाम एनएच-52 पर तालेड़ा के निकट आगे चल रहे ट्रक के अचानक से ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही तेज गति टाटा टियागो कर ट्रक में घुस गई। कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्य प्रवीण माथुर (65), उनका पुत्र देवी लाल माथुर, उनकी मां सरला देवी माथुर (85), उनकी पत्नी कमलेश कुमारी माथुर (60) व पुत्री मिताली माथुर (18) घायल हो गये. कार का बहुत। सभी घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि प्रवीण माथुर व उसकी मां सरला माथुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। मां-बेटे के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

बता दें कि उप निदेशक संचालन के पद से सेवानिवृत्त प्रवीण माथुर के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। एक बेटी निताली की शादी जयपुर में हुई है और वह जयपुर में ही रहती है। 3-4 दिन पहले प्रवीण व उसका परिवार अपने बड़े बेटे से मिलने जयपुर गया था और जयपुर से लौटते समय यह हादसा हो गया. प्रवीण की बेटी भी जयपुर आरजेएस की तैयारी करती है। लेकिन वह अपने परिवार के साथ कोटा लौट आया। मिताली का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तलेदा रोड पर अचानक तेज आवाज हुई। मैंने देखा कि ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक ब्रेक लगा दिया, तो एक और धमाका हुआ। सब कुछ अजीब तरीके से हुआ। धूल का गुबार नजर आया और जैसे ही धूल का गुब्बार फूटा, पीछे से एक कार ट्रक से टकराती नजर आई और कार के अंदर सभी लोग दर्द से कराह रहे थे. कार में सवार सभी लोग कार के अंदर ही फंस गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे के सभी हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।  राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। और पुलिस के आने के बाद पुलिस ने ही घायलों को कार से बाहर निकल कर एंबुलेंस से एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया।