लगातार चौथे दिन सड़क सुरक्षा जागरुकता का क्रम अनवरत जारी रहा
बूंदी, 17 जनवरी। नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर के चौराहों पर जन-जागरूकता अभियान का क्रम लगातार चौथे दिन अनवरत जारी रहा।
बुधवार को अंबेडकर सर्किल, लंकागेट चौराहे पर यातायात प्रभारी बहादुर सिंह गौड़, सीआई पवन मीणा, हैड कॉन्स्टेबल सूरजमल, संगत सिंह, यूथ लीडर कार्यकर्ता गोविंद प्रजापत के नेतृत्व में स्वयंसेवको ने वाहन चालको व आमजन को यातायात नियमोें की जानकारी दी।
यूथ लीडर गोविंद ने कहा कि यातायात नियमोें का पालन कर अवांछनीय दुर्घटनाओं से बचाव संभव है, सभी इनका पालन अवश्य करें। यातायात प्रभारी गौड़ ने वाहन चालकों से समझाइश करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा व नियम आपकी सुरक्षा के लिए है, उन्होंने सड़क पर बायीं और चलने, क्षमतानुसार वजन रखने, हेलमेट, सीट-बेल्ट व शराब पीकर वाहन नहीं चलाने व अन्य नियमोें के पालन हेतु अपील की। भगवान कुमावत ,भोलाशंकर सैनी ,जगदीश प्रजापत सोनू शर्मा, नारायण गुर्जर आदि स्वयंसेवको ने सेवाएं दी। नितेश विधानी, बालूलाल ने सक्रिय भूमिका द्वारा आयोजन में योगदान दिया।