कोटा (शिवकुमार शर्मा) यू आई टी सचिव को ज्ञापन दिया|
रामबाबू सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल न्यास सचिव राजेश जोशी से मिला और उन्हें आवास लॉटरी में फार्म के खर्चे के अलावा प्रशासनिक शुल्क द्वारा आवेदकों से राशि प्राप्त करने का विरोध जताया पार्षद रामबाबू सोनी ने कहा 500 के फार्म के बाद ₹500 का खर्चा आवेदक का फार्म भर के जमा कराने में आ जाता है इसके उपरांत अगर उसका लॉटरी में नाम नहीं आता है तो उसे उसके साथ ठगी महसूस होती है 4 महीने बाद जमा राशि वापस मिलती है अतः असफल आवेदकों को प्रशासनिक शुल्क वापस लौटाया जाए इसके अलावा नए कोटा क्षेत्र की मुख्य सड़कें बारिश के उपरांत बड़े-बड़े गड्ढों के साथ इतनी खुदी हुई है कि वाहन चलाने वाले को लगता है वह जंगल में कच्चे रास्ते पर पहुंच गया है स्वयं नगर विकास न्यास के कार्यालय के बाहर सीआईडी चौराहे पर एक इतना बड़ा गड्ढा बना हुआ है जैसे पानी भरने के लिए होद को बनाया गया हो सचिव महोदय ने कार्रवाई का आश्वासन दिया इस अवसर पर रमेश चंद्र गौतम , नरेश शर्मा , चेतन जैन साहिल राठौड़ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।