जयपुर। लम्बे समय से रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी सीबीटी 1 के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थीयों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने सीबीटी 1 के परिणाम को 15 जनवरी के दिन जारी करने की घोषणा की है। 15 जनवरी को फाइनल आंसरकी के साथ परिणाम घोषित किया जायेगा। रेलवे बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस जारी करके इस बात की जानकारी दी है। साथ ही रेलवे बोर्ड ने एक और नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें सीबीटी 2 के परीक्षा तिथी भी घोषित की है। नेाटिफिकेशन के मुताबिक सीबीटी 2 की परीक्षा 14 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक होंगी। एनटीपीसी के प्रत्येक लेबल के लिए अलग—अलग परीक्षा आयोजित की जायेगी।
डिजिटल आंदोलन से बनाया दबाव
5 दिसंबर को, पहला सीबीटी पूरा होने के करीब 4 महीने बाद भी आरआरबी ने पहले सीबीटी का परिणाम जारी नहीं किया था। परेशान छात्रों ने Twitter के माध्यम से आंदोलन चलाया। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने परीक्षा परिणाम की तिथी और दूसरे सीबीटी की परीक्षा तिथी जारी की है।
2019 में निकली थी वैकेंसी
रेलवे 2019 में आरआरबी एनटीपीसी के 35000 हजार पदों भर्ती निकाली थी जो अभी तक भी पूरी नहीं हो पायी है। इस भर्ती में स्टेशन मास्टर, एलडीसी, गुड्स गार्ड, टिकट कलेक्टर, अकाउंटेंट जैसे कई। पद शामिल हैं।
सीबीटी 1 के परिणाम घोषित होने के बाद, आरआरबी उन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी करेगा जिन्होंने पहले सीबीटी में क्वालीफाई किया है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -2 एडमिट कार्ड आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से उम्मीदवारों को जारी किए जाएंगे।