गौशाला निर्माण भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर ग्रामीण गो सेवकों ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

अतिक्रमी भगवान नुवाल बूंदी नगर परिषद की वर्तमान सभापति का पति है

बेशकीमती सरकारी भूमि पर कर रखा है अतिक्रमण

आवारा बेसहारा गोवंश के लिए प्रक्रियाधीन है भूमि

बूंदी (संवाददाता शिवकुमार शर्मा)  जिले के दबलाना उप तहसील के ग्रामीण गो सेवकों ने गौशालाओं निर्माण हेतु आवंटित सीवायचक भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार दबलाना को दिया ज्ञापन मैं दबलाना सरपंच रणजीत सिंह ने बताया कि पटवार हल्का छतरपुरा की खसरा संख्या 1246,1245,1246,1247 कुल रकबा 11 बीघा 4 बिस्वा सीवायचक भूमि राजस्व रिकॉर्ड में नगर परिषद बूंदी के नाम दर्ज है को गौशाला निर्माण हेतु 19 सितंबर 2016 को तहसीलदार बूंदी वह हल्का पटवारी की मौका रिपोर्ट के साथ आवंटन की प्रक्रिया में है जिस पर नगर परिषद बूंदी के वर्तमान सभापति मधू नुवाल के पति भगवान नुवाल द्वारा राजनीतिक संरक्षण के चलते अवैध अतिक्रमण कर रखा है यह जनता के हित में नहीं है
शहर में घूमते आवारा व बेसहारा गोवंश के लिए आयुक्त नगर परिषद बूंदी के निवेदन पर 19 सितंबर 2016 को इस भूमि पर गौशाला हेतु आवंटन प्रस्ताव जिला कलेक्टर बूंदी के पास करीब 5 वर्ष से प्रक्रियाधीन है को भूमाफिया से अतिक्रमण मुक्त कराकर गौशाला निर्माण की स्वीकृति की मांग की ताकि आवारा बेसहारा गोवंश की उचित आश्रय मिल सके इस दौरान उपस्थित धाबईयो का नया गांव के सरपंच व नवराज सेन मंडल अध्यक्ष व अन्य सभी गौ सेवक