RVUNL ने Junior Engineer का परिणाम जारी किया, ऐसें चैक करें अपना....

जयपुर। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने कुछ दिनों पहले जूनियर इंजीनियर, जूनियर केमिस्ट और सूचना विज्ञान सहायक, सहायक अभियंता, लेखा अधिकारी, कार्मिक अधिकारी के लिए परीक्षा आयोजित की थी । ये सभी परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी। ये परीक्षाऐं 4 सितंबर 2021 से 12 सितंबर 2021 तक आयोजित की गई थी।
कल विभाग ने सहायक अभियंता का परिणाम जारी किया था, और आज विभाग ने जूनियर इंजिनियर सी एंड आई का ​परिणाम जारी कर दिया है। विभाग ने 149 अभ्यर्थीयों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया है। आप परिणाम को जांचने के लिए https://energy.rajasthan.gov.in/content/raj/energy-department/rvunl/en/Career.html# पर जाकर चैक कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करके लॉगिन और पासवर्ड डालकर अपना परिणाम चैक कर सकते हैं। विभाग ने बेवसाइट पर पात्र अभ्यर्थीयों की लिस्ट डाल दी है। साथ ही दस्तावेज सत्यापन करवाने की तिथी और कॉल लेटर भी डाल दिये हैं।
विभाग ने ने दस्तावेज सत्यापन की आखिरी तिथी 5 अक्टूबर ​रखी है। दो पारियों में दस्तावेज सत्यापित किये जायेंगे। पहली पारी में उपस्थिति होने का समय 8.30 बजे है जबकि दूसरी पारी में उपस्थित होने का समय 1.30 बजे है। ​