AICC में राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर हुई मिटिंग Sachin Pilot हुए शामिल

जयपुर। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिन्हें मद्देनजर रखते हुए आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के नेतृत्व में इस मिटिंग का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान के 30 विधायक एवं मंत्रीगण शामिल हुए। कांग्रेस मुख्यालय में हुई मीटिंग में आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर भी नेताओं को टास्क दिए गए हैं। बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और वेणुगोपाल मौजूद रहे। इस मिटिंग में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी  शामिल रहे। मिटिंग में सचिन पायलट के रोल का फैसला हाईकमान पर छोड दिया गया है। 

वीसी से जुडे मुख्यमंत्री गहलोत
एआईसीसीस की इस मिटिंग में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैर की चोट के कारण दिल्ली नहीं पहुंच सके ऐसे में मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग में शामिल हुए। वहीं इस मीटिंग में गहलोत गुट के विधायकों का दबदबा देखने को मिला। 

करीब चार घंटे चली बैठक में सभी नेताओं ने राजस्थान से जुड़े मामले पर फैसले हाईकमान पर छोड़ दिए हैं। हाईकमान जो फैसला करेगा, वह सबको मान्य होगा। सचिन पायलट का रोल तय करने पर भी हाईकमान फैसला करेगा।

बैठक में राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान के नेताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने को कहा है। यह भी कहा- अब किसी तरह के मतभेद की बात सामने नहीं आने चाहिए। बयानबाजी करने पर कार्रवाई होगी। बैठक में नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का भरोसा दिलाया।
वहीं सचिन पायलट पर बात करते हुए केसी वेणुगापोल ने बोला कि  सभी मुद्दों का समाधान हो चुका है  सचिन पायलट आज की बैठक में यूनिटी को लेकर बहुत अच्छा बोले और उन्होंने विश्वास जताया कि हम दोबारा सरकार बनाएंगे।