अग्निपथ योजना के विरोध में बोले सचिन पायलट— इस योजना को भी केन्द्र सरकार को वापस लेना पड़ेगा

जयपुर। देशभर में युवा और विपक्षी दल अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान में रविवार को अग्निपथ योजना का कांग्रेस सरकार ने विरोध किया और कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रर्दशन कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। जयपुर से लेकर दिल्ली तक हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेतााओं ने कहा कि जिस तहर सरकार को तीन कृषि कानून वापिस लेने पडे उसी तरह अग्निवीर योजना भी वापस लेनी होगी।

सचिन पायलट ने साधा निशाना
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा कि बिना सोचे समझे और बिना सदन में कोई संवाद किये इस योजना को जबरदस्ती थोपा गया है। क्योंकि भाजपा यह इतिहास रहा है कि वह बिना सोचे समझे नियमों को थोपती है। वहीं पायलट ने रिटार्यड कर्नल पर निशाना साधते हुए कहा कि रिटायर्ड कर्नल- जनरल टेलीविजन पर आकर बयान देते हैं। मैं विनम्रता से उनसे कहना चाहता हूं कि आपने 40 साल नौकरी कर ली, लाखों रुपया आप पेंशन ले रहे हैं और अब आप उस बच्चे को ज्ञान दे रहे हो,जिसने ढाई साल मेहनत की है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ की नया रिक्रूटमेंट योजना को भी केन्द्र सरकार को वापस लेना पड़ेगा।

वहीं कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए 'अग्निपथ योजना' को वापस लेने की मांग रखी। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ये सेना में भी टुकड़े करना चाहते हैं। आरएसएस के लोगों को भरना चाहते हैं।