जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर सियाही भूचाल की आहट होने लगी है। इस बार सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अप्रत्यक्ष रूप से अशोक गहलोत पर हमला बोला है। और पायलट के बयान से साफ नजर आ रहा है कि गहलोत भविष्य में कांग्रेस पार्टी को छोडकर जा सकते हैं। आइये जानते हैं सचिन पायलट ने ऐसा क्या कहा..?
दरअसल सचिन पायलट आज मीडियाकर्मियों से बात करे रहे थे। जहां उन्होनें बांसबाडा में पीएम मोदी द्वारा गहलोत की कि गई प्रशंसा पर तंज कसा। पायलट ने कहा कि पीएम मोदी ने पहले सदन गुलाम नबी आजाद की प्रशांस की थी और अब मुख्यमंत्री गहलोत की प्रशांसा की है। पायलट ने कहा कि गुलाम नबी आजाद की प्रशंसा मोदी ने की थी उसके बाद क्या हुआ था ये सभी जानते हैं। और अब गहलोत की प्रंशसा की है तो ये देखना आगे इंट्रस्टिंग रहेगा।
बता दें कि गुलाम नबी आजाद की जब मोदी ने प्रशंसा की थी उसके बाद उन्होनें कांग्रेस पार्टी का दामन छोड दिया था। सचिन पायलट ने उसी ओर इशारा करते हुए गहलोत के लिए यह तंज कसा है। पायलट का इशारा साफ है कि गहलोत भी भविष्य में कांग्रेस पार्टी को धोखा देंगे और पार्टी को छोड देंगे।
गौरतलब है कि अशोक गहलोत ग्रुप के विधायक और मंत्रियों ने लगभग एक महिने आलाकमान से बगावत कर दी थी। गहलोत गुट ने पायलट को मुख्यमंत्रियों के रूप में स्वीकार करने से साफ मना कर दिया था। और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को सामूहिक इस्तीफा देकर सरकार गिराने की धमकी दी थी। अब देखना होगा कि कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने के बाद क्या कांग्रेस आलाकमान बागी विधायकों को कोई कार्यवाही करती है।