स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ बदतमीजी से व्यवहार करने को लेकर नाराज वार्ड 132 के सफाई कर्मचारी।

स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ बदतमीजी से व्यवहार करने को लेकर नाराज वार्ड 132 के सफाई कर्मचारी।
मालवीय नगर, जयपुर
जयपुर ग्रेटर नगर निगम के वार्ड 132 के स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा वार्ड 132 में काम करने वाले नगर निगम के कर्मचारियों को बदतमीजी से बोले जाने के कारण को लेकर अपने कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों को शिकायत की तो सभी पदाधिकारीगण मालवीय नगर अपेक्स सर्किल के पास गार्डन में इकट्ठे हुए। कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा जब वार्ड 132 के सफाई कर्मचारियों से उनके साथ हो रहे गलत बर्ताव के बारे में पूछा तो सभी कर्मचारियों ने बलराज सिंह स्वास्थ्य निरीक्षक के खिलाफ अपने बयान दिए और बताया कि स्वास्थ्य निरीक्षक सभी सफाई कर्मचारियों के साथ बदतमीजी का व्यवहार करता है महिला कर्मचारियों के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं करता है। तो मौके पर उपस्थित कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य निरीक्षक को हटाने के लिए मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नीलम शर्मा व उच्च अधिकारियों को बलराज सिंह स्वास्थ्य निरीक्षक को तुरंत प्रभाव से हटाने की मांग रखी।
और मौके पर उपस्थित यूनियन कर्मचारियों ने साथी कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि जल्दी इसका यहां से ट्रांसफर करवा दिया जाएगा।

http://atulyasansar.com/wp-content/uploads/2022/06/WhatsApp-Video-2022-06-16-at-12.00.05-AM.mp4