Baran:साहित्य परिषद का स्नेह मिलन संपन्न, बच्छराज राजस्थानी बने निर्विरोध अध्यक्ष

बारां 1 अप्रेल। अखिल भारतीय साहित्य परिषद का होली स्नेह मिलन, राजस्थान स्थापना दिवस, काव्य गोष्ठी कोटा रोड स्थित स्काउट गाइड कार्यालय मृदुल भवन में आयोजित हुई। इस दौरान सत्र 2024 से 2027 तक के लिए अध्यक्ष पद के चुनाव हुए। जिसमें युवा कवि बच्छराज राजस्थानी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान प्रेस सचिव राजेश पंकज ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा थे। अध्यक्षता पूर्व जिला शिक्षाधिकारी प्रहलाद कुमार मीणा ने की। चिशिष्ट अतिथि राधेश्याम राष्ट्रवादी,व बृजराज यादव थे। संचालन सोनू सुरीला ने किया। पहले चरण सूरजमल मियाड़ा की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। चुनाव अधिकारी  प्रहलाद कुमार मीणा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र सौंपा व शपथ दिलाई। इनके अलावा वरिष्ठ साहित्यकार हेमराज बंसल, श्रीराम शर्मा, राधेश्याम राष्ट्रवादी, मेवाराम चौधरी एवं ओम प्रकाश शास्त्री को भी चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। निवर्तमान अध्यक्ष भैरूलाल भास्कर सहित सभी साहित्यकारों ने नवनियुक्त अध्यक्ष बच्छराज राजस्थानी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। निवर्तमान प्रेस प्रवक्ता राजेश पंकज ने बताया कि काव्य एवं विचार गोष्ठी में नाथूलाल निर्भय, सूरजमल मियाड़ा, मयंक सौलंकी, सुरेश चक्रधारी, सौभाग वैष्णव, सत्यनारायण शर्मा, डॉ. मनोज सिंगोरिया, छीतरलाल पांचाल गांवडे़ल, रामनिवास डांगोरिया, पीयूष परिंदा, गजेंद्र यादव व गजराज मीणा अटरू, हरीशचंद सेन, लीलाधर पांचाल, अंकिता पांचाल, रामदिल कंडारा, पुष्पदयाल वर्मा, सुरेश चंक्रधारी, मनोज मस्त, राजप्रमोद राज, उषा शर्मा, तरूणमित्तल तारा, गिर्राज मीणा, डॉ. नीरज साहिल, हीरालाल कामेलिया, हेमराज बंसल, मेवाराम चौधरी, सत्यनारायण शर्मा व अतिथियों ने समसामयिक व विभिन्न विषयों पर काव्य पाठ किया।