REPORTER SANJAY
जमवारामगढ़
सैन समाज जमवारामगढ़ ने 722 वी सैन जयंती महोत्सव मनाया जिसमे जोगी आसन से अम्बकेश्वर महादेव मंदिर तक 31 कलशों की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली । जिसमे गांव की सरपंच - नीलम मीना, उपसरपंच -राकेश वर्मा , सरपंच पति -कालूराम मीना, वार्डपंच - महेश नदाका ने शोभायात्रा को विधिवत पूजा अर्चना के साथ रवाना किया । इस कार्यक्रम में जमवारामगढ़ सैन समाज के - ओमप्रकाश , कैलाश सत्यनारायण , रामबाबु राकेश , छुट्टन, ज्ञानू , संजय ,नन्दू , रतन , आदि अनेक समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।