सलमान खान की 'Antim: The final truth' बॉक्स ऑफिस पर धडाम, अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' 300 करोड़ रुपये के पास

जयपुर। कोरोना के बाद फिल्म इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुई है। और लम्बे समय के बाद फिल्में फिर से सिनेमाघरों में रीलीज होन लगी। हाल ही में सलमान खान और उनके जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'एंटीम : द फाइनल ट्रुथ' में दर्शक कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन यह फिल्म पुरी तरह फ्लॉप रही है। वहीं सूर्यवंशी 300 करोड रूपये के क्लब में शामिल होने वाली है।

अक्षय कुमार की Sooryavanshi मार्च 2020 के बाद से सिनेमाघरों में प्रीमियर के लिए पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई। रिलीज होने के बाद से, पुलिस ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म लगातार कमाई कर रही है। 25 नवंबर 2021 तक, फिल्म ने भारत में 220.13 करोड़ रुपये और विदेशों में 59.13 करोड़ रुपये की कमाई की, दुनिया भर में 279.26 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। लगातार ब्लॉकबस्टर बनने की ओर बढ़ते हुए 'सूर्यवंशी' जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रहा है। फिल्म दिसंबर के पहले हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
बॉक्सऑफिसइंडिया वेबसाइट के अनुसार, सलमान खान की 'एंटीम: द फाइनल ट्रुथ', जो 26 नवंबर को रिलीज़ हुई थी, अब तक केवल 4.25- 4.50 करोड़ रुपये का मामूली आंकड़ा पार कर पाई है। हालांकि यह उम्मीद की जाती है कि आने वाले सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस संग्रह में वृद्धि होगी, लेकिन फिल्म की खराब शुरुआत के कारण सूर्यवंशी द्वारा प्राप्त स्तर तक पहुंचने की संभावना नहीं है।