'जज्बे को सलाम' हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए पायलट की बेटी वायुसेना में होना चाहती है शामिल

जयपुर। तमिलनाडु के कन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में जनरल बिपिन रावत और 11 अन्य के साथ शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की 12 वर्षीय बेटी अपने पापा के कदमों पर चलते हुए भारतीय वायुसेना में शामिल होना चाहती हैं। 12 वर्षीय आराध्या जो कि अभी 7 वीं क्लास में पढ़ती है,ने कहा कि वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहती है और भारतीय वायु सेना (IAF) का पायलट बनना चाहती है।
ताजगंज श्मशान में अपने पिता के अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के साथ आराध्या शामिल हुई हुईं थी। आराध्या का एक छोटा भाई है जिसका नाम अविराज है और वह सात साल का है। सातवीं कक्षा की छात्रा आराध्या ने कहा कि वह अपने पिता का अनुकरण करना चाहती थी क्योंकि वह उसके नायक थे। उन्होंने कहा, "मेरे पिता मुझे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह देते थे न कि अंकों का पीछा करने की। उनका मानना ​​था कि अगर मैं पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करूंगी तो अंक आएंगे।"

वायुसेना, आगरा प्रशासन और पुलिस सहित अन्य अधिकारियों ने भी विंग कमांडर चौहान को श्रद्धांजलि दी। वह 2000 में सेवा में शामिल हुए और दुर्घटना के दौरान तमिलनाडु के कोयंबटूर में IAF स्टेशन पर अपने काम के हिस्से के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ उड़ान भर रहे थे।