संवाददाता सुमेर सिंह राव
झुंझुनू।
जिले के नवलगढ़ तहसील में स्थित विख्यात तीर्थराज लोहार्गल में आयोजित मीणा समाज के समारोह में रविवार को चिड़ावा थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूदान बोर्ड के चेयरमैन राज्य मंत्री रामनारायण नागवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मीणा, प्रमुख व्यवसाई सलीम चौहान, संयोजक कानसिंह भोजासर, आईआरएस आरसी मीणा, आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश प्रधान सुरेश मीणा किशोरपुरा सहित कई वरिष्ठ जनों ने इंस्पेक्टर भगवान सहाय मीणा को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए समाज गौरव अवार्ड से नवाजा है। इंस्पेक्टर सहाय उत्कृष्ट कार्यशैली, सद्व्यवहारी, मनमोहक एवं मजबूत व्यक्तित्व, समाज सेवा की भावना से ओतप्रोत, युवाओं की पसंद, शानदार अभिनय एवं सारगर्भित लेखन शैली के धनी, धरातल से रूबरू, गहरी समझ एवं सकारात्मक सोच रखने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। इससे पूर्व सहाय उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर, फतेहपुर, पर्यटक पुलिस थाना जयपुर, नाहरगढ़ जैसे नामचीन थानों में थानाधिकारी रह चुके हैं।