Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। सैमसंग ने इस हफ्ते की शुरुआत में भारत में दो नए बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी ए04 और गैलेक्सी ए04ई लॉन्च किए थे। अब, इन दोनो बजट स्मार्टफोन को भारत में ग्राहकों को खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया है।  सैमसंग ने कहा कि उसके नए लॉन्च किए गए बजट स्मार्टफोन भारत में Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर आज से उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy A04, सैमसंग गैलेक्सी ए04ई की कीमत 
जहां तक कीमत की बात है, सैमसंग गैलेक्सी ए04 कॉपर, ग्रीन और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। जहां 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है.
वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए04ई लाइट ब्लू और कॉपर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 9,299 रुपये है, जबकि 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है. 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी A04 फीचर्स 
सैमसंग गैलेक्सी ए04 में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.6 इंच का एचडी+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है। फोन MediaTek Helio P35 सिस्टम-ऑन-चिप द्वारा संचालित है जो 4GB तक रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस के साथ है जिसे 1TB स्पेस के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके बढ़ाया जा सकता है। यह Android 12-आधारित One UI Core 4.1 चलाता है। कैमरे के मोर्चे पर, गैलेक्सी A04 में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर है। आगे की तरफ इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में  5,000mAh की बैटरी है। 

related post