लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A14 5G कीमतें भारत लीक हुईं, जानें पूरा विवरण

जयपुर। सैमसंग भारत में जल्द ही गैलेक्सी ए सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।  इनमें से एक आगामी हैंडसेट गैलेक्सी ए14 5जी माना जा रहा है।  एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy A14 5G को तीन मेमोरी और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया जाएगा। इस सीरीज के कीमतें भी लीक हो गई हैं। आइये इनके बारे में बताते हैं। 

सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी की भारत में कीमत 
द टेक आउटलुक की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी की कीमत 16499 रूपये से होगी जोकि  4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए होगी। वहीं, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज संस्करण की कीमत 19499 रुपये हो सकती है।  अंत में, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत  21,999 हो सकती है। 

सैमसंग गैलेक्सी A14 5G कि संभावित फीचर्स 
सैमसंग ने घोषणा की है कि गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए स्मार्टफोन 18 जनवरी को भारत में डेब्यू करेंगे। गैलेक्सी ए14 5जी इंडिया वेरिएंट की एक कथित प्रमोशनल इमेज हाल ही में लीक हुई थी और लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन सामने आए थे। विशेष रूप से, इस मॉडल में Exynos 1330 SoC या MediaTek Dimensity 700 SoC मिल सकता है।