Snapdragon 778G प्रोसेसर वाला Samsung Galaxy A52s नये कलर में हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत

जयपुर। सैमसंग ने भारत में अपने Samsung Galaxy A52s 5G को नये कलर में लॉन्च कर दिया है। फोन के अन्य फीचर्स में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। नये कलर वाला यह फोन एकमात्र 8 जीबी रैम वेरिएंट में उपलब्ध कराया जायेगा। आइये इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी A52s की कीमत
Galaxy A52s को फिलहाल यूके में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ केवल एक वेरिएंट में आता है। इसकी कीमत £410 यानि लगभग 41,000 रुपये है। भारत में इस फोन के इस महिने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी A52s के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी A52s 6.5-इंच FHD + सुपर AMOLED इन्फिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है। इसका 120hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC प्रोसेसर मौजूद है जिसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी शामिल है जिसके साथ स्टोरेज को 1TB तक और बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में चार कैमरे हैं जिसमें एक 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है अन्य 12-मेगापिक्सल सेंसर, 5-मेगापिक्सल का इमेज सेंसर और 5-मेगापिक्सल सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा है।
सैमसंग गैलेक्सी A52s में 4500mAh की बैटरी है जिसे 25W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ जोड़ा गया है। फोन में IP67 सर्टिफिकेशन, ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सैमसंग पे के लिए सपोर्ट भी शामिल है।