जयपुर। सैमसंग आज भारत में अपना एक और 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह फोन ए सीरीज के तहत गैलेक्सी A52s 5G के नाम से लॉन्च किया जायेगा। कंपनी
इस फोन ग्लोबली लॉन्च कर चुकी है। इसके फीचर्स हम पहले से ही जानते हैं। गैलेक्सी A52s यूके वेरिएंट में FHD+ AMOLED पैनल, स्नैपड्रैगन 778 SoC और क्वाड-रियर कैमरा और 64MP क्वाड-कैमरा सेटअप है।
Samsung Galaxy A52s 5G India आज दोपहर 12 बजे वर्चुअल इवेंट के माध्यम से लॉन्च किया जायेगा। इस लाइव इवेंट को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट सैमसंग डॉट कॉम पर देखा जा सकता है।
Samsung Galaxy A52s 5G की भारत में संभावित कीमत
सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G के 6GB/128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 35,999 रुपये हो सकती है, जबकि 8GB/128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 37,499 रुपये हो सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी A52s के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी A52s 6.5-इंच FHD + सुपर AMOLED इन्फिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है। इसका 120hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC प्रोसेसर मौजूद है जिसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी शामिल है जिसके साथ स्टोरेज को 1TB तक और बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में चार कैमरे हैं जिसमें एक 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है अन्य 12-मेगापिक्सल सेंसर, 5-मेगापिक्सल का इमेज सेंसर और 5-मेगापिक्सल सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा है।
सैमसंग गैलेक्सी A52s में 4500mAh की बैटरी है जिसे 25W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ जोड़ा गया है। फोन में IP67 सर्टिफिकेशन, ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सैमसंग पे के लिए सपोर्ट भी शामिल है।