जयपुर। सैमसंग ने अपनी एस सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन सैमसंग गैलेक्सी M22 है। इस फोन को फिलहाल जर्मनी में लॉन्च किया गया है। इस फोन की मुख्य विशेषता इसकी 5000 एएमएच की बैटरी है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मैन कैमरा भी दिया गया है। आइये इस फोन के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी M22 की कीमत
कंपनी ने फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी एम22 की कीमत की जानकारी नहीं दी है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, लाइट ब्लू और व्हाइट में लिस्ट किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी M22 के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी एम22 एंड्रॉइड पर चलता है और इसमें 6.4 इंच का एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिज्यूलॉशन 720x1,600 पिक्स है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा दिया गय है जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। और इसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम22 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल और अन्य दो सेंसर 2-मेगापिक्सल के हैं। आगे की तरफ 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Samsung Galaxy M22 में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एनएफसी, ब्लूटूथ वी5, वाई-फाई 802.11 एसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल हैं।