जयपुर। Samsung Galaxy M52 5G जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इस फोन के लॉन्च होने से पहले इसके रेंडर्स सामने आये हैं। फोन के प्रमुख फीचर्स भी लीक हो गये हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के आखिरी हफ्ते इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया जायेगा। और इसे अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Samsung Galaxy M52 5G के संभावित फीचर्स
इस फोन को ई कॉसर्म वेबसाइट अमेज़ॅन इंडिया पर लिस्ट कर दिया गया है। पहले की रिपोर्टों बताती हैं कि सैमसंग गैलेक्सी M52 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC दिया जायेगा। इसमें यह 64-मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा, 15W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिये जाने की संभावना है। इस फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें होल पंच होगा जिसमें एक सेल्फी कैमरा रहेगा। पीछे एक ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल, एक वॉल्यूम रॉकर और दाहिने किनारे पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक पावर बटन होगा। बैक पैनल में बैक पैनल पर स्ट्राइप्ड पैटर्न है। डिवाइस को व्हाइट, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसे 8GB रैम और 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम को कंपनी की अपनी One UI 3.1 स्किन पर काम करेगा। यह 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा । कनेक्टिविटी के लिए इसमें 11 5GB बैंड, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होंगे।